What is physics in hindi, भौतिकी को परिभाषित करें तथा इसे कितने भागों में बांटा गया है फिजिक्स की उत्पत्ति कैसे हुई

Q.   भौतिकी क्या है? 


भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम प्रकृति में उपस्थित समस्त घटना , क्रियाकलापों एवं अविष्कारों के बारे में अध्ययन करते हैं  तो उसे हम भौतिकी कहते हैं या कहे तो प्रकृति तथा प्राकृतिक में उपस्थित समस्त घटनाओं का अध्ययन को  भौतिकी  कहते हैं

Note:- आइए हम देखते हैं physics की उत्पत्ति कैसे हुई

 फिजिक्स शब्द की उत्पत्ति फ्यूजीस शब्द से हुई है जिसका अर्थ होत है  प्रकृति

अब भौतिकी को कितने भागों में बांटा गया है यह जानने से पहले हम प्रकृति के बारे में कुछ जानेंगे

                           Nature ( प्रकृति)

जैसा कि आप लोग जानते हैं  प्रकृति दो रूपों में रहती है पहला mass और दूसरा energy ( द्रव्य और ऊर्जा)

Mass:- जो दिखाई दे , जिसमे भार हो ,जो स्थान घेरे

Energy:- ना तो दिखाई देता है ना ही उसमें भार होता है और नाही वह स्थान घेरे 

Q.भौतिकी को कितने भागों में बांटा गया है?

Physics  को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है

1. Ancient physics/classical physics

2. Modern physics

 तो आइए ancient physics के बारे में जानते हैं

Ancient physics का प्रचलन सन उन्नीस सौ (1900 )से पहले था,ancient physics इस बात पर विश्वास करती थी कि द्रव्य को उर्जा में तथा उर्जा को द्रव्य में नहीं परिवर्तित किया जा सकता है


Ancient physics  के जनक सर आइज़क न्यूटन को कहा जाता है

 इसमें हम यांत्रिकी  ,प्रकाशकी  ,गति ,उपकरण ,यंत्र, स्थिर वैद्युत ,आवेश ,विद्युत धारा ,उपकरण जैसे ट्रांसफार्मर ,जनरेटर इत्यादि का अध्ययन करते हैंl 

2. Modern physics:- modern physics का प्रचलन उन्नीस सौ के बाद हुआ जब अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1905  में एक सिद्धांत दिया जिसका नाम था सापेक्षता का सिद्धांत जिसमें यह कहा गया कि  द्रव्य को ऊर्जा में तथा ऊर्जा को द्रव्य में परिवर्तित किया जा सकता है


Modern physics  का जनक अल्बर्ट आइंस्टाइन को कहा जाता है


Modern physics की सहायता से ही हम लोग कंप्यूटर मोबाइल फोन इत्यादि सभी उपकरणों का खोज कर चुके हैं और  हमारा विज्ञान इतना आगे बढ़ चुका है और आगे ही बढ़ता जा रहा है  

अब आइए हम देखते हैं कि भौतिकी का हमारे समाज  से क्या संबंध है

भौतिक विज्ञान का हमारे समाज से बहुत गहरा संबंध है जिससे कि हम गौर करें तो एक छोटी वस्तु कलम की  नीब से लेकर बड़ी वस्तु कंप्यूटर ,जहाज इत्यादि मशीन सभी का निर्माण  विज्ञान का ही देन है तो  हम कह सकते हैं  कि भौतिक विज्ञान के बिना हमारे समाज का विकास मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है


 आशा करता हूं कि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा अगर हमारे इस पोस्ट से आपको थोड़ी सी भी जानकारी  मिली तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

          

Post a Comment

0 Comments