प्रकाश के परावर्तन के नियम को जानने से पहले हम प्रकाश के बारे में कुछ जान लेते हैं
प्रकाश क्या है?
प्रकाश वह कारक है जिसके माध्यम से हम समस्त वस्तुओं को अपने ज्ञानेंद्रियों द्वारा स्पष्ट देखते हैं उसे प्रकाश कहते हैं
हम किसी वस्तु को कैसे देखते हैं
हम किसी वस्तु को तभी देख पाते हैं जब प्रकाश उस वस्तु से टकराकर हमारी आंखों पर पड़ती है तब हम उस वस्तु को देख पाते हैं
प्रकाश का परावर्तन क्या है
प्रकाश को किसी सतह से टकराकर वापस लौटने की घटना को ही प्रकाश का परावर्तन कहते हैं
प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है
1. आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है अर्थात
Angel( i)= angel (r)
2. आपतित किरण ,परावर्तित किरण और अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं
प्रकाश के परावर्तन के नियम को तो जान गए लेकिन इसमें प्रयोग किए गए शब्दों के बारे में जाना ही नहीं की किरण क्या है आपतन कोण ,परावर्तन कोण ,आपतन बिंदु परावर्तन बिंदु ,आपतित किरण ,परावर्तित किरण, अभिलंब तो आइए इसके बारे में जानते हैं
Q. किरण क्या है?
किसी प्रकाश स्रोत से प्रकाश का सरल रेखीय पथ को हीं किरण कहते हैं
अब इसमें एक शब्द आता है प्रकाश स्रोत तो आइए जानते हैं प्रकाश स्रोत क्या होता है
प्रकाश स्रोत क्या है?
ऐसी वस्तु जिससे प्रकाश उत्सर्जित होता है उसे प्रकाश स्रोत कहते हैं
प्रकाश स्रोत दो प्रकार के होते हैं
1. प्राकृतिक प्रकाश स्रोत
2. कृत्रिम प्रकाश स्रोत
1. प्राकृतिक प्रकाश स्रोत:- वह प्रकाश स्रोत जिसका अपना प्रकाश होता है उसे प्राकृतिक प्रकाश स्रोत करते हैं जैसे सूर्य तारा, जुगनू ,इत्यादि
2. कृत्रिम प्रकाश स्रोत:- वह प्रकाश स्रोत जिसका अपना प्रकाश नहीं होता उसे कृत्रिम प्रकाश स्रोत कहते हैं जैसे टॉर्च दिया ,मोमबत्ती ,मशाल, इत्यादि
आपतित किरण किसे कहते हैं
किसी प्रकाश स्रोत से किसी सतह पर आने वाली किरण को आपतीत किरण कहते हैं
परावर्तित किरण किसे कहते हैं
आपतन बिंदु से टकराकर उसी दिशा में जाने वाली किरण को परावर्तित किरण कहते हैं
विवर्तन क्या है
हम जानते हैं कि प्रकाश सरल रेखा में गति करती है तो प्रकाश के पथ में एक छोटा सा वस्तु को रख देते हैं तो प्रकाश सीधे चलने के बजाय अपने पथ से थोड़ा सा विचलित हो जाती है जिसे प्रकाश का विवर्तन कहते हैं
वस्तु कितने प्रकार के होते हैं?
प्रकाशीय वस्तु तीन प्रकार की होती है
1. पारदर्शी
2. अपारदर्शी
3. प्रभासी
पारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं
वैसा वस्तु जिससे प्रकाश होकर निकल जाए उसे पारदर्शी वस्तु कहते हैं जैसे बिना पेंट किया हुआ शीशा, गैसीय माध्यम
अपारदर्शी वस्तु क्या है
वह वस्तु जिससे प्रकाश आर पार नहीं हो सके उसे अपारदर्शी वस्तु कहते हैं जैसे किताब , पत्थर इत्यादि
प्रभासी वस्तु :- जिससे प्रकाश थोड़ा बहुत तो पार करता है लेकिन पूरा नहीं जैसे तेल लगा कागज
इससे आगे हम अगले वाले पोस्ट में देखेंगे दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छा लगा आपको लगता है कि आपको हमारी इस पोस्ट से कुछ भी सीखने को मिला तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें




0 Comments