Q.भौतिक राशि क्या है तथा इसे कितने भागों में बांटा गया है
किसी पदार्थ परिघटना के गुण को संख्या एवं मानक के रूप में व्यक्त करते हैं तो उसे भौतिक राशि कहते हैं
यानी कि साधारण भाषा में कहे तो जिसे माप सकें उसे भौतिक राशि करते हैं तो इसमें आप कहेंगे हम तो हर चीज को माफ सकते हैं जैसे हम आपको एक एग्जांपल देते हैं जैसे मान लीजिए आपको कहीं चोट लगा आपसे कोई पूछेगा कितना चोट लगा तो आप क्या कहेंगे बस थोड़ा लगा ज्यादा लगा यह तो नहीं बता सकते ना 1 किलो लगा या फिर कितना ग्राम लगा यह सब नहीं आप बता सकते तो हम कह सकते हैं कि जो हम को चोट लगा यह भौतिक राशि नहीं है बाकी और जिसको माफ सकते हैं उसे हम भौतिक राशि कहेंगे जैसेे:- 1 kg ,50g ,20N etc
Q. भौतिक राशि को कितने भागों में बांटा गया है
भौतिक राशि को हम लोग दो आधार लेकर बांटते हैं
1. मापन के आधार पर
2. दिशा के आधार पर
Q. मापन के आधार पर भौतिक राशि को कितने भागों में बांटा गया है
मापन के आधार पर भौतिक राशि को तीन भागों में बांटा गया है
1. मूलभूत राशि
2. व्युत्पन्न राशि
3. संपूरक राशि
Q. मूलभूत राशि:- वह भौतिक राशि जो प्राकृतिक में स्वतंत्र रूप में होते हैं वैसे राशि मूलभूत राशि हैं कहलाती है
1970 से पहले मूलभूत राशि की संख्या 3 थी लेकिन 1970 के दशक के बाद अब इनकी संख्या 7 हो गई है
1.लंबाई
2.द्रव्यमान
3.समय
4. विद्युत धारा
5. ताप
6. पदार्थ की मात्रा और ज्योति तीव्रता
Q. व्युत्पन्न राशि क्या है
वह भौतिक राशि जो पूर्ण रूप से मूलभूत राशि पर निर्भर करती है उससे व्युत्पन्न राशि करते हैं
मूलभूत राशि को छोड़कर प्राकृतिक में उपस्थित सभी भौतिक राशियां व्युत्पन्न राशि होती है
जैसे:- विस्थापन =सीधी लंबाई =लंबाई
दूरी =कोई भी लंबाई =लंबाई
बल= द्रव्यमान x त्वरण= द्रव्यमान x वेग/ समय
Q. संपूरक राशि क्या है
कोण तथा ठोस कोण या घन कोण दो ही संपूरक राशि है
Q.दिशा एवं परिमाण के आधार पर भौतिक राशि को कितने भागों में वर्गीकृत किया गया है?
दिशा एवं परिमाण के आधार पर भौतिक राशि को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है
1. सदिश राशि
2. अदिश राशि
Q. सदिश राशि क्या है?
वह भौतिक राशि जिसमें परिमाण और दिशा दोनों हो तथा वह त्रिभुज का नियम का पालन करें
जैसे :-विस्थापन ,वेग ,बल
Q. आदिश राशि क्या है?
वह भौतिक राशि जिसमें परिमाण तो हो लेकिन दिशा ना हो उसे अदिश राशि कहते हैं
जैसे :-चाल ,दूरी ,ऊर्जा, शक्ति
आशा करता हूं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा अगर आपको लगता है कि आपको हमारे इस पोस्ट से कुछ भी सीखने को मिला है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें



0 Comments